Blog

  • 3 लाख लोगों के साथ इस फिल्म की हुई शूटिंग, भारत सरकार ने भी बजट में दिया पैसा, फिल्म ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

    क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म ऐसी है जो आज भी विश्व रिकॉर्ड रखती है, और इसमें कोई कंप्यूटर इफेक्ट्स इस्तेमाल नहीं हुए थे? यह फिल्म भारत के इतिहास पर आधारित है और इसने कुछ ऐसा किया जो आज तक कोई दूसरी फिल्म नहीं कर पाई.

    आज की फिल्में पहले से कहीं ज्यादा भव्य हैं. बड़े बजट, शानदार स्पेशल इफेक्ट्स और आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय और वैश्विक सिनेमा तेजी से बढ़ रहा है. हम स्क्रीन पर विशाल युद्ध, उड़ते सुपरहीरो और भारी भीड़ देखते हैं. ये सब वीएफएक्स और सीजीआई की मदद से बनाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म ऐसी है जो आज भी विश्व रिकॉर्ड रखती है, और इसमें कोई कंप्यूटर इफेक्ट्स इस्तेमाल नहीं हुए थे? यह फिल्म भारत के इतिहास पर आधारित है और इसने कुछ ऐसा किया जो आज तक कोई दूसरी फिल्म नहीं कर पाई.

    साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म गांधी, जिसे रिचर्ड एटेनबरो ने निर्देशित किया था, ने इतिहास रच दिया. इस फिल्म में एक सीन था जिसमें महात्मा गांधी के अंतिम संस्कार को दिखाया गया. इस सीन को वास्तविक और प्रभावशाली बनाने के लिए बहुत सारे लोगों की जरूरत थी. यह शूटिंग 31 जनवरी 1981 को दिल्ली में हुई, ठीक 33 साल बाद जब गांधी जी का असली अंतिम संस्कार हुआ था. फिल्म गांधी की टीम ने 94,560 पैसे लेकर काम करने वाले लोगों और 200,000 से ज्यादा स्वयंसेवकों को इकट्ठा किया. अभिनेता बेन किंग्सले, जिन्होंने गांधी जी का किरदार निभाया, चुपचाप रहे, जबकि हजारों लोग उनके आसपास चले. यह सीन सच्ची भावनाओं से भरा था. कोई ट्रिक नहीं, कोई ग्रीन स्क्रीन नहीं.

    हालांकि यह सीन सिर्फ दो मिनट का था, लेकिन इसे तैयार करने और फिल्माने में बहुत मेहनत लगी. भारतीय सेना और कई स्थानीय समूहों ने भीड़ को नियंत्रित करने में मदद की. ग्यारह कैमरा टीमों ने इस सीन को शूट किया, और निर्देशक ने हर चीज को बिल्कुल सही रखा. इस सीन ने सबसे ज्यादा लोगों को एक फिल्म में शामिल करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. एक रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. इतना ही नहीं गांधी फिल्म के एक तिहाई बजट का हिस्सा भारतीय सरकार ने दिया था. आजकल ज्यादातर भीड़ वाले सीन सीजीआई से बनाए जाते हैं, लेकिन गांधी ने दिखाया कि असली लोग एक फिल्म को और भी शक्तिशाली और सच्चा बना सकते हैं. यह सिर्फ एक सीन नहीं था. यह गांधी जी के जीवन को श्रद्धांजलि थी. इतने सालों बाद भी, सिनेमा का यह पल कुछ खास और यादगार है.

  • धूल अटैक के बाद आज कैसी है दिल्ली की हवा? पीली मोटी परत आखिर आई कहां से

    सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया. जबकि अगर एनसीआर की बात करें तो  गुरुग्राम में 294, फरीदाबाद में 288, गाजियाबाद में 283, ग्रेटर नोएडा में 256, नोएडा में AQI 289 रहा.

    दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को छाई धुंध का असर शुक्रवार को भी देखा (Delhi Pollution)  जा रहा है. हालांकि कल से आज स्थिति में थोड़ा सुधार जरूर है. लेकिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं है. धुंध की पीली चादर आज भी आसमान में देखी जा रही है. दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज भी अजीब सा है. गुरुवार की तरह आज भी सुबह से ही धूल की एक मोटी परत छाई हुई है. गुरुवार को छाई धूल की वजह से न सिर्फ विजिविलटी कम हुई बल्कि वायु गुणवत्ता में भी गिरावट (Delhi AQI) आई. इससे सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जो सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं. आंखों और सीने में जलन, सांस लेने में दिक्कत इस मौसम में आम बात होती है. शुक्रवार को भी हालात कुछ खास अच्छे नहीं हैं, लेकिन गुरुवार की अपेक्षा बेहतर हैं. 

    गुरुवार को धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी जहरीली बनी हुई है. शक्रवार को भी एक्यूआई खराब दर्ज किया गया. सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया. जबकि अगर एनसीआर की बात करें तो  गुरुग्राम में 294, फरीदाबाद में 288, गाजियाबाद में 283, ग्रेटर नोएडा में 256, नोएडा में AQI 289 दर्ज किया गया. 

    दिल्ली का AQI लेवल जानिए

    दिल्ली के मुंडका इलाके में सबसे ज्यादा  419 और वजीरपुर में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया. इसके अलावा, राजधानी के 21 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है.

    डॉक्टर्स की सलाह जानिए

    लोक नायक अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक, दिल्लीवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि धूल लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है. धूल के कण फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं, जिससे संभावित रूप से फेफड़ों की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. कि ऐसी धूल भरी आंधी के दौरान बाहर निकलने से बचें तथा सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

    • मास्क धूल के कणों को छानने में मदद कर सकते हैं
    • मास्क को अच्छी तरह से फिट होना चाहिए.
    • खिड़कियां और दरवाज़े बंद रखें.
    • घर पर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
    • अपनी आंखों को रगड़ने से बचें क्योंकि इससे चोट लग सकती है.
    • अगर जलन हो, तो सादे पानी से आंखों को अच्छी तरह धोएं.
    • खूब पानी पिए

    दिल्ली में धूल की परत आई कहां से?

    दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में धूल भरी आंधी और धुंध की स्थिति देखी गई. सवाल ये है कि अचानक धुंध आई कैसे. इस पर वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि यह स्थिति दबाव ढाल (प्रेशर ग्रेडियंट) में अंतर की वजह से पैदा हुई है.  राजस्थान में उच्च तापमान की वजह से दबाव कम हो रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में दबाव बढ़ रहा है. इस दबाव अंतर की वजह से धूल भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गईं.

    मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना जताई है, जबकि पंजाब और हरियाणा में इसका असर कम हो सकता है.

  • दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के बीच बूंदाबादी से लोगों को गर्मी से मिली राहत

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदला है. शनिवार को दोपहर बाद तक भीषण गर्मी पड़ रही थी. तेज धूप लोगों की परीक्षा ले रहा था. लेकिन दोपहर तीन बजे के करीब अचानक से मौसम का मिजाज बदला. फिर तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई. इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. इससे पहले शुक्रवार को भी दोपहर बाद कुछ देर के लिए दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश आई थी. ऐसे में यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला हो. 

    मौसम विज्ञान विभाग ने भी बीते दिनों जारी पूर्वानुमान में दिल्ली-एनसीआर में 16 मई के बाद से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की थी. जो अभी तक सच साबित होती नजर आई है.

    शनिवार दोपहर बाद दिल्ली में मौसम के बदले अंदाज का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेज आंधी चल रही है. 

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 मई और 18 मई को क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना है. साथ ही धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान सतही हवाएं भी तेज रहेंगी. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रह सकती है.

    इन दिनों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. 19 और 20 मई को भी तेज सतही हवाएं दिन के समय सक्रिय रहेंगी. हालांकि, 21 और 22 मई को मौसम कुछ हद तक सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.

    इन दिनों आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. तापमान इस दौरान भी 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है. मौसम में लगातार हो रहे इन बदलावों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है.

    बारिश और आंधी के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं देखी जा रही, बल्कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन का एक संकेत हो सकता है. साथ ही, इस प्रकार का मौसम न केवल आम जनमानस को प्रभावित कर रहा है, बल्कि किसानों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी कठिनाइयां खड़ी कर रहा है.

  • मेट्रो की छत उड़ी, दीवार गिरने से 3 की मौत… दिल्ली में तेज आंधी-बारिश से क्या हुआ

    Delhi NCR Weather Update: शनिवार दोपहर बाद दिल्ली एनसीआर में आई तेज आंधी और बारिश में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए. न्यू अशोक नगर मेट्रो का शेड उड़ गया.

    दिल्ली में शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश से कई जगहों से क्षति की सूचना सामने आ रही है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड मेट्रो के न्यू अशोकनगर स्टेशन की छत उड़ गई. तेज आंधी में मेट्रो की छत पर मौजूद टीन दूर-दूर तक उड़ गए. कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. वहीं सेंट्रल दिल्ली के नवी करीम इलाके के आराकसा रोड में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई. इसके मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल हो गए.

    नवी करीम इलाके में दीवार गिरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान मलबे के नीचे से दो लोगों के शव मिले. जबकि 4 लोग घायल मिले. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई. 

    मिली जानकारी के अनुसार यहां यह एक थ्री साइड होटल बन रहा था. जिसके बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था. आज अचानक आई भीषण आंधी और बारिश के चलते अचानक बेसमेंट की दीवार गिर गई, जिसमें 6 लोग दब गई और दो लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को रेस्क्यू कर लिया है. घायलों का इलाज जारी है.

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!